PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

पहलगाम आतंकी हमले की जांच पहुंची झारखंड, धनबाद वासेपुर में ATS की छापेमारी, तीन संदिग्ध हिरासत में

postnext

postnext

Apr 26, 2025 · 11:33 AM
Share:
पहलगाम आतंकी हमले की जांच पहुंची झारखंड, धनबाद वासेपुर में ATS की छापेमारी, तीन संदिग्ध हिरासत में
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

धनबाद, झारखंड – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच अब झारखंड तक पहुंच गई है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह झारखंड ATS (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने धनबाद के वासेपुर इलाके में बड़ी छापेमारी की।

मिली जानकारी के अनुसार, ATS की टीम ने सबसे पहले वासेपुर स्थित नूरी मस्जिद के आसपास दबिश दी, इसके बाद गफ्फार कॉलोनी स्थित अमन सोसायटी में भी छापा मारा गया। इस दौरान तीन संदिग्धों – अयन जावेद, युसूफ और कौशर – को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इन तीनों की पहलगाम आतंकी हमले में किसी न किसी रूप में संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाकर की गई फायरिंग में 26 लोगों की मौत हो गई थी।

हमले के बाद से ही पूरे देश में संदिग्धों की तलाश जारी है और झारखंड ATS द्वारा की गई यह कार्रवाई उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जांच एजेंसियों की पूछताछ जारी है और आगे भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: