PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में दिखी प्रतिभा।

postnxt

postnxt

Jun 13, 2026 · 10:13 AM
Share:
झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में दिखी प्रतिभा।
Advertisement

 

रांची: यह ख़बर खेल जगत से जुड़ी हुई है।सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे 25वीं झारखंड राज्य जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2026 में आज अंडर –7 के बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के मानन्या मार्डी, रांची की ईशान्वी सिन्हा, रांची की ही ध्वनि मोदी और पश्चिमी सिंहभूम की सनाया सिंह ने ट्रॉफी जीती, जबकि अंडर 11 के ओपन मुकाबले में रांची के मार्क रतन लकड़ा, पश्चिमी सिंहभूम के अधिक अद्वितीय राज, पूर्वी सिंहभूम के मैती सौरिष और हजारीबाग के सरनम समर्थ ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

अंडर 11 बालिका वर्ग के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की नायरा आदित्य, पूर्वी सिंहभूम की ही ज़ायरा अहमद, रांची की रेसा मायरा लकड़ा, पूर्वी सिंहभूम की अनिष्का और पश्चिमी सिंहभूम की सवीना ने ट्रॉफी जीती, दूसरी ओर अंडर 11 के ओपन वर्ग के मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम के रूद्रनिल रॉय, रांची के कबीर आदित्य, पूर्वी सिंहभूम के अभिज्ञान, हजारीबाग के अद्विक भूषण और पूर्वी सिंहभूम के रियान मोहन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने इस आयोजन के अवसर पर प्रतिभागियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: