PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

झारखंड के मतदाता ध्यान दें। अभी तक यह काम नहीं किया तो कर लें यह काम।

postnext

postnext

Jun 11, 2026 · 6:43 PM
Share:
झारखंड के मतदाता ध्यान दें। अभी तक यह काम नहीं किया तो कर लें यह काम।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण ( SIR) कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। मतदाताओं को थोड़ा केयरफुल रहने की जरूरत है। चुनाव आयोग का दिशा निर्देश लगातार आ रहा है। इन पर गौर कीजिए।

*15 जून तक अन–मैप्ड मतदाता करा सकेंगें अपनी मैपिंग*

*वर्तमान में 78.60% मतदाताओं की हो गई है मैपिंग*

*अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित होने के उपरांत अबतक 14 लाख से अधिक मतदाताओं ने कराई अपनी मैपिंग*

 

*वैसे मतदाता जो अभी भी अन–मैप्ड हैं अपनी सुविधानुसार अपने बीएलओ से अवश्य संपर्क करें– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।*

 

===================

 

*रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के पूर्व मतदाताओं के मैपिंग की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। इसके उपरांत इन्यूमरेशन फॉर्म के छपाई एवं ट्रैनिंग के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 मई से अन–मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट पर सर्चेवल फॉर्मेट में प्रकाशित करने के उपरांत इस प्रक्रिया में तेजी आई है। वर्तमान में कुल 78.60% मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। अन–मैप्ड मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से अपनी मैपिंग करवा रहें है। वर्तमान में मैप्ड मतदाताओं की संख्या 2,08,06,211 है, अन–मैप्ड मतदाता सूची के प्रकाशन (23 मई) के उपरांत कुल 14,03,354 मतदाताओं की मैपिंग की गई है।

के. रवि कुमार ने कहा कि अन–मैप्ड मतदाता ECINET के ऐप के “Connect With Election Officials” टैब पर क्लिक कर अपने मतदाता पहचान पत्र का क्रमांक भरकर अपने बीएलओ का फोन नंबर प्राप्त कर सकते है। इसके साथ साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ऑफिशियल वेबसाईट ceo.jharkhand.gov.in पर जाकर अन–मैप्ड मतदाता सूची में अपने विवरण समर्पित करते हुए अपने मतदान केंद्र की अन–मैप्ड सूची एवं अपने बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर भी जान सकते हैं ।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अन–मैप्ड मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने सुविधानुसार अपने बीएलओ से संपर्क करें एवं मैपिंग की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है, गैर भारतीय नागरिक इस प्रक्रिया में भाग न लें।

#SIR #CEO #ECI

Found this article helpful? Share it:

Share: