PostNxt - Breaking News
Advertisement

ISRO ने रचा इतिहास,100 वां प्रक्षेपण कर बनाया कीर्तिमान

postnxt

postnxt

Jan 29, 2025 · 11:42 AM
Share:
ISRO ने रचा इतिहास,100 वां प्रक्षेपण कर बनाया कीर्तिमान
Advertisement

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने बड़ा काम किया है.उसने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सैटेलाइट प्रक्षेपण कर इतिहास रचा है.जीएसएलवी F 15 के माध्यम से NVS 2 सेटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में सफलता पाई है.ISRO के नए प्रमुख डॉ वी नारायणन के कार्यकाल का यह पहला प्रक्षेपण है.

भारत ने अब तक सैटेलाइट इस सतीश धवन उपग्रह केंद्र से प्रक्षेपित करने में सफलता पाई है.देशवासियों को इस उपलब्धि पर खुशी मिली.केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.

   झारखंड बीजेपी के वर्ष नेता राज्यसभा सदस्य डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में लगातार उपलब्धि हासिल करता रहा है.आने वाले समय में भारत दुनिया के अग्रिम देश में शामिल होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: