PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर SBU में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

postnext

postnext

May 12, 2026 · 7:56 PM
Share:
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर SBU में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची: आज यानी मंगलवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ टीएनएआई, झारखंड की राज्य सचिव सोनम सैमुएल, एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. श्रीधर बी. डांडिन, संस्थान की प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती मीनल श्वेता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस ख़ास मौके पर सोनम सैमुअल ने नर्सों की सराहना करते हुए नर्सिंग दिवस एवं इसकी थीम की जानकारी दी। प्रो. गोपाल पाठक ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवनवृत्त, संघर्षों तथा नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नर्सों की सेवा भावना को अनुकरणीय बताया। अपने संबोधन में प्रो. जगनाथन ने नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए कार्यस्थलों पर उनके योगदान की चर्चा की। उपस्थित श्रोताओं को प्रो. डांडिन एवं डॉ. सुबानी बाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं संस्थान के प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

#SBU #NursingDay

Found this article helpful? Share it:

Share: