PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

देश में निर्मित Airbus C295 सैन्य परिवहन विमान का सफल परीक्षण, बड़ी उपलब्धि।

postnext

postnext

Jun 11, 2026 · 10:05 PM
Share:
देश में निर्मित Airbus C295 सैन्य परिवहन विमान का सफल परीक्षण, बड़ी उपलब्धि।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है।भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाई देने वाले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में देश में निर्मित पहला Airbus C295 सैन्य परिवहन विमान सफलतापूर्वक अपनी पहली परीक्षण उड़ान पूरी करने में सफल रहा।

गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा-एयरबस फाइनल असेंबली लाइन (FAL) से उड़ान भरने वाले इस विमान की कामयाबी को भारत के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह विमान उन 40 C295 परिवहन विमानों में पहला है, जिनका निर्माण भारत में किया जाना है।पहली उड़ान उत्पादन के बाद होने वाली परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा थी, जिसके जरिए विमान की विभिन्न तकनीकी और परिचालन क्षमताओं का आकलन किया जाता है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे इसी वर्ष भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने की तैयारी है।

निजी क्षेत्र के नेतृत्व में सैन्य विमान निर्माण का पहला बड़ा उदाहरण

C295 परियोजना कई मायनों में खास है।यह भारत का पहला ऐसा सैन्य विमान निर्माण कार्यक्रम है, जिसमें निजी क्षेत्र प्रमुख भूमिका निभा रहा है।इस परियोजना को यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी Airbus और Tata Advanced Systems Limited (TASL) की साझेदारी के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह पहल केवल एक विमान निर्माण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारत को वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम भी है।इससे देश में उन्नत तकनीक, कौशल विकास और रक्षा उद्योग से जुड़े रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।

आत्मनिर्भर रक्षा क्षेत्र की ओर मजबूत कदम

यह C295 की यह सफल उड़ान केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा निर्माण नीति की बढ़ती ताकत का प्रतीक भी है। आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भारत को वैश्विक रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका दिलाने में मदद कर सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, पहली परीक्षण उड़ान ने विमान की शुरुआती परिचालन क्षमता को सफलतापूर्वक साबित किया है। इसके साथ ही अब परियोजना प्रमाणन, मूल्यांकन और आगे की स्वीकृति प्रक्रियाओं के अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।

#Airdefence #C295

Found this article helpful? Share it:

Share: