PostNxt - Breaking News
Advertisement

असम में फिर एक बार हिमांता बिस्वा शर्मा सरकार,12 मई को शपथ ग्रहण

postnxt

postnxt

May 10, 2026 · 2:42 PM
Share:
असम में फिर एक बार हिमांता बिस्वा शर्मा सरकार,12 मई को शपथ ग्रहण
Advertisement

न्यूज डेस्क: असम में एक बार फिर हिमांता बिस्वा शर्मा सरकार बनाने जा रहे हैं। आज विधायक दल की बैठक में इसका निर्णय हुआ।केंद्रीय पर्यवेक्षकों और गठबंधन के साथियों की मौजूदगी में लिए गए इस फैसले ने राज्य में उनके लगातार दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगा दी है।

अब 12 मई को डॉ. सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण की गरिमा बढ़ाएंगे।

केंद्रीय पर्यवेक्षण में जेपी नड्डा और नायब सैनी रहे मौजूद

रविवार सुबह 11 बजे गुवाहाटी स्थित बीजेपी मुख्यालय में सभी 82 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के दिग्गज जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल हुए। बैठक में डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को निर्विरोध विधायक दल का नेता चुना गया। बीजेपी के इस फैसले का समर्थन गठबंधन के सहयोगी दलों-असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF)-ने भी खुले दिल से किया।

राज्यपाल से मुलाकात और सरकार बनाने का दावा

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डॉ. सरमा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने जानकारी दी कि डॉ. सरमा के साथ ही सभी 102 गठबंधन विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया गया है।

12 मई को भव्य शपथ ग्रहण समारोह

असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार, 12 मई को गुवाहाटी के खानपारा स्थित ‘कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस’ मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दिलीप सैकिया के अनुसार, इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है।

#HimantaBishwasharma #Asam

Found this article helpful? Share it:

Share: