PostNxt - Breaking News
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज को दिया बड़ा संदेश, विकास में विवाद नहीं

postnxt

postnxt

Jun 05, 2025 · 7:49 PM
Share:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी समाज को दिया बड़ा संदेश, विकास में विवाद नहीं
Advertisement

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोई हल्के में लेने की भूल नहीं करें। बहुत दिमाग से सरकार चला रहे हैं। राजेन्द्र चौक – सिरमटोली फ्लाईओवर का अचानक उद्घाटन कर सभी को चौंका दिया। आमतौर पर छोटी सी योजना के उद्घाटन का‌ सत्ता पक्ष के द्वारा ढिंढोरा पीटा जाता है। पर इतनी बड़ी उपलब्धि के उद्घाटन का शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बैनर पोस्टर से शहर पटा हुआ था। फ्लाईओवर के उद्घाटन का बैनर सिर्फ राजेन्द्र चौक के पास था। वन विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक दल के कार्यक्रम हुए। पर सब कुछ झटपट हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से बता दिया है कि विकास के आगे विवाद नहीं चलेगा।

मालूम हो कि इसी फ्लाईओवर के सिरमटोली में पवित्र सरना स्थल के पास बने रैंप को हटाने की मांग को लेकर आदिवासी संगठन ने कल यानी 4 जून को झारखंड बंद बुलाया था।

इससे पहले रांची बंद बुलाया था। सरकार ने आदिवासी विरोध को ठेंगा दिखा दिया है। लोगों को आश्चर्य भी हुआ कि फ्लाईओवर का उद्घाटन हो गया।इस पर 356 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसकी लंबाई 2.34 किलोमीटर है।

Found this article helpful? Share it:

Share: