PostNxt - Breaking News
Advertisement

UP के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, पांच की मौत

postnxt

postnxt

May 29, 2026 · 8:42 AM
Share:
UP के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, पांच की मौत
Advertisement

न्यूज डेस्क: यह बहुत बड़ी ख़बर है।उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से बड़े हादसे की खबर है. यहां भीषण आए आंधी तूफान के बीच एक निर्माणाधीन पुल अचानक ढह गया। ब्रिज गिरने से मलबे में दबकर पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है।

कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है:-

यह पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहा था। हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

पुल के नीचे सो रहे थे मजदूर

यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी  रात लगभग 3 बजे हुआ। बेतवा नदी पर बन रहा पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे। यह मजदूर सुबह उठकर फिर पुल बनाने के काम में लग जाते थे।बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज बारिश, आंधी और तूफान की वजह से हुआ है।

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

वहीं, ये आरोप भी लग रहे हैं कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में लोगों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा 10 तक भी पहुंच सकता है।

ताज़ा जानकारी के लिए बता दें कि यह पुल राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद की कोशिशों से मिली मंजूरी के बाद शुरू किया गया था। सांसद के पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास ही यह पुल बनाया जा रहा था।

#Hamirpur #BrudgeCollapsed

Found this article helpful? Share it:

Share: