PostNxt - Breaking News
Advertisement

HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।

postnxt

postnxt

Jun 30, 2026 · 2:22 PM
Share:
HDFC के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। जानिए उनके बारे में।
Advertisement

न्यूज डेस्क : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को HDFC BANK के चेयरमेन नियुक्त किए गए हैं। वे फरवरी 2025 तक भारत निर्वाचन आयोग के CEC थे। उनके नेतृत्व में 2024 का लोकसभा का चुनाव हुआ।

राजीव कुमार 1984 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं। वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में सेवा दे चुके हैं। वित्तीय प्रबंधन में उनकी विशेषज्ञता के आधार पर ही बैंक ने उनका चयन पार्ट टाइम चेयरमैन के रूप में किया है। राजीव कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की है।

राजीव कुमार की नियुक्ति को RBI से मंजूरी मिलनी बाकी है। राजीव कुमार का जन्म 1960 में हुआ है।वे 66 साल के हैं। राजीव कुमार HDFC BANK में अतनु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे।

#HDFC #ECI #HDFC

Found this article helpful? Share it:

Share: