PostNxt - Breaking News
Advertisement

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके, जानिए

postnxt

postnxt

Feb 17, 2025 · 8:34 AM
Share:
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके, जानिए
Advertisement

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रीय यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का क्षेत्र दिल्ली और आसपास का रहा है.सुबह 5.36 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.लोगों में दहशत देखने को मिला.लोग घरों से बाहर आ गए.

फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज सुबह आए भूकंप की तीव्रता चार थी और इसका केंद्र दिल्ली का धौला कुआं था.फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.दिल्ली में पहले भी भूकंप आए हैं.भूकंप प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी में दिल्ली चौथी श्रेणी में आता है यानी यह भूकंप प्रो क्षेत्र नहीं माना जाता है. लोगों को अच्छी तरह से ही यह भूकंप का एहसास हुआ है.कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.बहुत सारे लोग घरों से बाहर भी आ गए.

Found this article helpful? Share it:

Share: