PostNxt - Breaking News
Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला,हमलावर के बारे में जानिए

postnxt

postnxt

Aug 20, 2025 · 2:04 PM
Share:
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला,हमलावर के बारे में जानिए
Advertisement

नई दिल्ली : दिल्ली कु मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक शख्स ने हमला कर दिया है। उसने यह हमला तब किया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जन सुनवाई कर रही थीं। उनके ऊपर एक मिनट 20 सेकंड तक हमला होता रहा।सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा के बावजूद यह घटना कैसे हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेखा गुप्ता को सिर और कंधे पर चोट आई है।

ताज़ा जानकारी के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसका पूरा नाम राजेश खिमजा सकारिया है।उसकी मां शोभा बेन कहा है कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है।वह पशु प्रेमी है। आवारा कुत्तों के बारे में दिल्ली में आए ताजा आदेश से वह काफी विचलित हो गया था।

हमले के बाद उसे दिल्ली पुलिस के जवानों ने तुरंत पकड़ लिया।उसे थाने ले जाया गया है। उससे पूछताछ हो रही है। आरोपी के बारे में बताया गया है कि वह एक दिन पहले से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास की रेकी कर रहा था।

Found this article helpful? Share it:

Share: