PostNxt - Breaking News
Advertisement

CM हेमंत सोरेन के क्षेत्र में डायरिया का भयानक प्रकोप, जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Oct 07, 2023 · 8:33 AM
Share:
Advertisement

*मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में डायरिया से तीन लोगों की मौत, कई बीमार जानिए वस्तु स्थिति*

साहिबगंज: सीएम हेमंत सोरेन जिस निर्वाचन क्षेत्र यानी बरहेट से ताल्लुक रखते हैं,वहां के एक गांव में जानलेवा डायरिया फैल गया है. इस बीमारी से कई लोग अभी पीड़ित हैं.जानकारी के अनुसार अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. इलाज शुरू किया गया है.

*जानिए इस बीमारी के प्रकोप से पीड़ित परिवार के बारे में*

साहिबगंज  के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से जो जानकारी आई है वह बहुत दुखद है. बताया जा रहा है कि एक आदिम जनजाति परिवार के तीन लोगों की मौत डायरिया से हो गई है. इसी परिवार के कई लोग अभी इस बीमारी से पीड़ित है. वैसे स्थानीय स्तर पर प्रभावित परिवार के इलाज का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन तस्वीर देखकर लोगों को चिंता हो रही है.

*भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा है*

सुपरहिट विधानसभा क्षेत्र में फैली डायरिया बीमारी के संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स हैंडल यानी ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए साहिबगंज जिले के सिविल सर्जन को तत्काल पीड़ित परिवार को चिकित्सा सुविधा बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने को कहा है. बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि जो तस्वीर इस क्षेत्र से आई है वह चिंता बढ़ने वाली है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीम इलाज करने में लग गई है.

Found this article helpful? Share it:

Share: