PostNxt - Breaking News
Advertisement

BJP के नेता गुरविंदर सिंह सेठी का आकस्मिक निधन

postnxt

postnxt

Dec 31, 2024 · 5:54 PM
Share:
BJP के नेता गुरविंदर सिंह सेठी का आकस्मिक निधन
Advertisement

रांची – भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी का आकस्मिक निधन हो गया है. परिवार के सूत्रों के अनुसार उन्हें अचानक दर्द उठा था. गुरविंदर सिंह सेठी के निधन से भाजपा में शोक की लहर है.

गुरविंदर सिंह सेठी बड़े सरल और मिलनसार स्वभाव के इंसान थे. वे जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहते थे. उनके निधन से पार्टी का ‌एक समर्पित कार्यकर्ता नहीं रहा. गुरविंदर सिंह सेठी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने गुरविंदर सिंह सेठी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: