PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा ने चार राज्यों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जानिए कारण

postnxt

postnxt

May 28, 2026 · 4:45 PM
Share:
भाजपा ने चार राज्यों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जानिए कारण
Advertisement

न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है। भाजपा ने कुछ संगठनात्मक नियुक्तियां की है। चार राज्यों की प्रदेश इकाईयों के अध्यक्ष बदले गये हैं।

यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत उठाया गया है। इन बदलावों को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नए राजनीतिक समीकरण बनाने और राज्यों में संगठन को सशक्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वीरेंद्र सचदेवा का स्थान लेंगे। पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा ने संगठन और स्थानीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। भाजपा का मानना है कि उनके अनुभव से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा का अभियान और अधिक आक्रामक होगा.

हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता की जिम्मेदारी

हरियाणा भाजपा में भी बदलाव करते हुए, डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे मोहन लाल बडौली की जगह लेंगी। डॉ. गुप्ता पहले पानीपत जिला भाजपा अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनकी पहचान संगठन में एक सक्रिय महिला नेता के रूप में है। भाजपा ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया है.

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों का नया चेहरा

पंजाब में भाजपा ने पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे सुनील जाखड़ का स्थान लेंगे। 75 वर्षीय ढिल्लों 2007 से 2017 तक बरनाला से विधायक रहे हैं और पंजाब की राजनीति में एक प्रभावशाली सिख नेता माने जाते हैं। भाजपा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, क्योंकि उनकी सिख समुदाय में मजबूत पकड़ है.

 

त्रिपुरा में युवा विधायक अभिषेक देबरॉय

 

त्रिपुरा में भाजपा ने युवा विधायक अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने राजीव भट्टाचार्जी की जगह ली है। 40 वर्षीय देबरॉय गोमती जिले की माताबाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं और 2023 विधानसभा चुनाव में पहली बार जीतकर आए थे। भाजपा को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में त्रिपुरा में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.

भाजपा की चुनावी रणनीति

भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी अब नए नेतृत्व के माध्यम से राज्यों में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही

Found this article helpful? Share it:

Share: