PostNxt - Breaking News
Advertisement

लिफ्ट से कैसे हुआ हा’दसा, जरूर जान लीजिए

postnxt

postnxt

Oct 30, 2023 · 12:00 AM
Share:
Advertisement

*श्राद्ध में आए व्यक्ति की लिफ्ट से गिरकर कैसे हुई मौत,जानिए*

रांची: कभी-कभी हादसा इस तरह से आता है कि लोग समझ नहीं पाते हैं.ऐसी ही एक घटना रांची में हुई. बहनोई के श्राद्धकर्म मे आए साले की तेरहवीं को ही हुई मौत, इस मौत को जहां लोग हादसा मान रहे हैं तो वहीं अपार्टमेंट की सोसाइटी की लापरवाही.

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर स्थित समृद्धि एनक्लेव नामक अपार्टमेंट मे एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें शैलेश कुमार श्रीवास्तव नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई.दरअसल शैलेश श्रीवास्तव ने जैसे ही लिफ्ट का बटन दबाया , लिफ्ट का दरवाजा तो खुल गया लेकिन लिफ्ट नीचे ही रह गया, लेकिन शैलेश को नहीं पता था था कि उनका जो कदम लिफ्ट की तरह बढ़ा है वो उनकी जिंदगी का आखिरी कदम बन जाएगा. इस घटना के बाद परिजनों ने शैलेश को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.इस संबंध में मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भांजे ने बताया उनके पिता की तेरहवीं में शामिल होने उनके मामा आए थे.वहीं उनका कहना है कि लिफ्ट का मेंटनेंस सही से नहीं हुआ था जिस कारण ये हादसा हुआ.

अपार्टमेंट में लगी cctv आ गई है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह शैलेश श्रीवास्तव इस हादसे का शिकार हुए. वहीं अपार्टमेंट मे रहनेवाले दूसरे लोग भी बताते हैं कि इस तरह का हादसा पिछले वर्ष भी हुआ था पर किसी की मौत नहीं हुई थी.
वहीं इस हादसे के बाद समृद्धि अपार्टमेंट सोसाइटी के सेक्रेटरी का कहना है कि लिफ्ट का मेंटनेंस हमेशा होता है. इस मामले में उनके दिए जवाब से मृतक के परिजन सहमत नहीं हुए और मामलें मे सोसाइटी के कार्यों पर ही सवाल उठाया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोक झोंक हुई.

Found this article helpful? Share it:

Share: