PostNxt - Breaking News
Advertisement

प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान में क्या किया जनिए

postnxt

postnxt

Oct 01, 2023 · 4:49 PM
Share:
Advertisement

रांची – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश भर में ‘‘स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान’ की अपील पर आज से देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है.राष्ट्रीय स्तर पर हर साल 2 अक्टूबर को स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है. स्वच्छ भारत दिवस 2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान स्वच्छ भारत मिशन शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में इसे 2 अक्टूबर को आयोजित कराया जा रहा है. केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान मनाने को लेकर लेकर 1 अक्टूबर यानी आज सुबह 10 बजे एक घंटा तक श्रमदान करने की अपील की गई है.बता दे कि प्रधानमंत्री ने इस अभियान के लिए ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया है.यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है. इस अभियान के तहत पीएम मोदी ने पिछले महीने अपने ‘मन की बात’ के दौरान लोगो से अपनी गली, मुहल्ले, पार्क, नदी, झील या किसी सार्वजनिक स्थल पर स्वक्षता अभियान से जुड़ने को कहा था.

इस अभियान के लिए ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया है.भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास राजधानी रांची के नगड़ा टोली पहुंचे.जहां उन्होंने क्षेत्र की साफ सफाई में अपना योगदान दिया. इस मौके पर सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया. इस दौरान पूर्व पार्षद रोशनी खलखो समेत कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे.मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह स्वच्छता पखवाड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है.जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आसपास सफाई को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा का आवाहन किया था. यह देश में पहली बार हो रहा है,जो राष्ट्रपिता के पदचिन्हों पर चलने का काम किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि सिर्फ राजधानी रांची ही नहीं राज्य के लगभग सभी जिलों में जहां कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ दिख जाएगा सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है.वहीं रांची नगर निगम की पूर्व पार्षद रोशनी खालको ने भी कहा कि हमारे 400 सफाई कर्मी भाई-बहन आज यहां उपस्थित हुए.आज शहर में डेंगू तेजी से फैल रहा है इसका मुख्य कारण सफाई में कमी का होना है.इसलिए सभी को जागरूक होना और इसके तहत सफाई अभियान निरंतर रूप से चलाना जरूरी है.(करिश्मा)

Found this article helpful? Share it:

Share: