PostNxt - Breaking News
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्र का चयन

postnxt

postnxt

Sep 11, 2025 · 6:10 PM
Share:
अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्र का चयन
Advertisement

 

अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में SBU के छात्र का हुआ चयन

 

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथी विभाग के एमएससी इन योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो का चयन एशिया पेसिफिक योगासन चैंपियनशिप, 2025 में हुआ है। पंकज कुमार महतो ने सबसे पहले जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर यह पात्रता हासिल की।

वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक मलेशिया में आयोजित की जाएगी।

एसबीयू के छात्र की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो सी जगनाथन समेत राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: