PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

सीनियर नेशनल आर्बिटर्स सेमिनार का दो दिवसीय आयोजन

postnext

postnext

Feb 22, 2026 · 11:29 PM
Share:
सीनियर नेशनल आर्बिटर्स सेमिनार का दो दिवसीय आयोजन
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: All India Chess Federation (AICF) एवं All Jharkhand Chess Association (AJCA) के तत्वावधान में एसएनए (सीनियर नेशनल आर्बिटर्स) सेमिनार का आयोजन 21–22 फरवरी 2026 को Sarala Birla University, रांची में सफलतापूर्वक किया गया।
दो दिवसीय इस सेमिनार का संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर Nitin Shenvi द्वारा किया गया। कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से कुल 35 आर्बिटर्स ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह
सेमिनार के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डायरेक्टर जनरल डॉ गोपाल पाठक एवं कुलपति डॉ . सी .जगनाथन महोदय द्वारा अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर नितिन शेनवी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में शतरंज के बौद्धिक, मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी लाभों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज निर्णय क्षमता, धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक सोच को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। डॉ सी जगनाथन जी ने आर्बिटर्स के लिए डिग्री/प्रमाणन की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संगठित एवं नियमबद्ध प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षित एवं प्रमाणित आर्बिटर्स अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने इस प्रकार के सेमिनारों की महत्ता को भी रेखांकित किया।

*प्रशिक्षण एवं परीक्षा*
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को लॉ ऑफ चेस (Law of Chess), एंटी-चीटिंग नियम, फिडे (FIDE) नियमावली, स्विस पेयरिंग सिस्टम, टूर्नामेंट प्रबंधन एवं अन्य तकनीकी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन पर आर्बिटर्स की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा सफल प्रतिभागियों को उनकी डिग्री/प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह सेमिनार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आर्बिटर्स की दक्षता और पेशेवर क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

#ChessAssociation #SBU

Found this article helpful? Share it:

Share: