PostNxt - Breaking News
Advertisement

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

postnxt

postnxt

Mar 12, 2026 · 8:30 PM
Share:
नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए
Advertisement

 

रांची: खेल जगत से जुड़ा यह समाचार है।सरला बिरला विश्वविद्यालय ( SBU) के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 के आज दूसरे दिन दस चक्रों के खेल के बाद रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष, तमिलनाडु के हरि माधवन, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के दीप्तायन घोष, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली, इनियन पा, अर्जुन कल्याण एवं रोहित एस, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के मित्राभा गुहा, महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु तथा बिहार के मोहम्मद रेयान शीर्ष पर रहे। इसके अलावा झारखंड के अधिराज मित्रा 24वें स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता के दौरान रांची जिला शतरंज संघ तथा ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष  मिथिलेश पांडे, आशीष साहू, सुनील कालरा, मृदुल कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, ललित बथवाल, जयंत भुइयां, विशाल मिंज, अरुण कुमार, विनोद शाह, संगीता कुमारी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।प्रतिभागियों को राज्य शतरंज संघ के संरक्षक राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

#SBU #NationalRapidAndBlitzChessChampionship

Found this article helpful? Share it:

Share: