PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

SBU के नाम खिताब : चेतन देवराज ट्राफी की विजेता बनी विश्वविद्यालय की टीम

postnext

postnext

Mar 30, 2025 · 5:31 PM
Share:
SBU के नाम खिताब : चेतन देवराज ट्राफी की विजेता बनी विश्वविद्यालय की टीम
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची: खेल क्षेत्र में भी सरला बिरला विश्वविद्यालय अपनी पहचान बना रहा है.32वीं चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय की टीम ने निफ्ट, हटिया को फ़ाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. फ़ाइनल तक के अपने सफर में टीम ने अजेय रहते हुए नेशनल लॉ कॉलेज, बीआईटी मेसरा, ऊषा मार्टिन एवं आरटीसी को शिकस्त दी थी. बीआईटी मेसरा में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के फाइनल में एसबीयू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 179 रन बनाए.जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी निफ्ट इतने ही ओवरों में 142 रन ही बना पायी. विजेता टीम के विष्णु कुमार को मैन ऑफ द मैच और अंशु को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान , महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी जगनाथन, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, टीम के कोच सुभाष शाहदेव एवं मैनेजर राहुल रंजन ने सरला बिरला विश्वविद्यालय की टीम के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: