PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

postnxt

postnxt

Jan 28, 2025 · 4:21 PM
Share:
झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Advertisement

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने भेंट की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के जिमनास्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए.

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के ऐरो डांस इवेंट के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई किया है. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दें.इस मौके पर झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के एडमिन सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू के साथ जिमनास्ट श्री विकास कुमार गोप, चाहत कुमार केरकेट्टा, दीपिका लामा,आयुष, टोनू गोपाल,अमित गोप, अनुराग कुमार, हेमा कुमारी तथा प्रिया यादव शामिल थीं.

Found this article helpful? Share it:

Share: