PostNxt - Breaking News
Advertisement

स्पिनर बिशन सिंह बेदी की गेंदबाजी का खौफ था विदेशी बल्लेबाजों पर

postnxt

postnxt

Oct 23, 2023 · 7:01 PM
Share:
Advertisement

*बिशन सिंह बेदी की स्पिन गेंदबाजी का खौफ रहता था विदेशी बल्लेबाजों पर, उनके निधन पर शोक संवेदना, जानिए उनके बारे में*

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम में  स्पिनर को पहचान दिलाने वाले बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है.वे 77 वर्ष के थे. उनका जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था. क्रिकेट जगत में एक लीजेंड की तरह बिशन सिंह बेदी याद किए जाते रहे हैं.
घातक स्पिनर के रूप में बिशन सिंह बेदी जाने जाते थे.1966 से लेकर 1979 तक उनका क्रिकेट में योगदान रहा उन्होंने 67 टेस्ट मैच में 266 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उनके बारे में रहती थी कि बिशन सिंह बेदी तूफान नहीं बल्कि तंवर की तरह किसी भी टीम की कश्ती को डुबो सकने में माहिर थे. एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट की शुरुआती प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया था भारत की ओर से उन्होंने पहले एक दिवसीय वन डे मैच जीताने में बड़ा योगदान दिया.ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 12 ओवर में आठ मेडन किए.इन ओवर में उन्होंने 6 रन देकर 1 विकेट लिए थे.

हम आपको बता दें कि बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है. उन्हें भारत सरकार ने 1970 में पद्मश्री के सम्मान से नवाजा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है.उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के एक सितारे के रूप में वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे.झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्ण ने भी उनके निधन पर शोक जताया है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्पिनर और भारतीय टीम के कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया.
अब आप उस समय की क्रिकेट टीम के बारे में जानिए. स्पिनरों की भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ी चलती थी और भारतीय क्रिकेट टीम में उस समय इनका बड़ा बोलबाला था. उस समय ई प्रसन्ना,चंद्रशेखर और वेंकटराघवन के साथ बिशन सिंह बेदी की चौकड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलती थी.इन चारों की घातक गेंदबाजी विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों को परेशान करती थी.बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी की गेंद से इंग्लैंड,न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डरे रहते थे. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बिशन सिंह बेदी प्रेरणा स्रोत रहे हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: