PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का कैसे हुआ निधन ? जानिए।

postnext

postnext

Jan 28, 2026 · 12:14 PM
Share:
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का कैसे हुआ निधन ? जानिए।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: यह दुखद समाचार है।महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने जा रहा था।न्यूज एजेंसी  के मुताबिक इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 66 साल के अजित पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। वे जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।

 

डीजीसीए (DGCA) के एक अधिकारी ने भी अजित पवार के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार VSR एविएशन के VT-SSK लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट में सवार थे।अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों के साथ प्लेन में थे।शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार जानकारी के अनुसार यह चार्टर प्लेन 8 बजकर 45 मिनट  लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गईं। यह पता नहीं चल सका है कि विमान हादसे किस वजह से हुआ।मौके से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि विमान में भयंकर आग लगी है। तेज धुआं उठ रहा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें अजित पवार का विमान खेत में क्रैश हुआ है। डीजीसीए ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने अजित पवार के साथ तस्वीर को शेयर किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी अजित पवार के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। झारखंड भाजपा के महामंत्री सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति को एक अपूरणीय क्षति हुई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अजित पवार के आकस्मिक निधन पर शोक जताया।

#Ajitpawar #Planecrash

Found this article helpful? Share it:

Share: