PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

रांची में संजय सेठ और कोडरमा सीट पर अन्नपूर्णा देवी ने नामांकन दाखिल किया

postnxt

postnxt

May 03, 2024 · 12:51 AM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची- रांची लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में संजय सेठ ने नामांकन का पर्चा भरा.मोराबादी मैदान में नामांकन से पहले एक बड़ी चुनावी सभा हुई जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए.संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने 5 साल में अपने क्षेत्र की सेवा की है.आगे भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र की सेवा करेंगे.उन्होंने कहा कि चुनावी सभा में रांची लोकसभा क्षेत्र की सभी 6 विधानसभा सीटों से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी भीड़ इकट्ठा हुई है.उससे तो यह लगता है कि इस बार संजय सेठ भारी मतों से रांची लोकसभा सीट जीतने जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में ऐतिहासिक काम किए हैं.विश्व में आज भारत की अलग पहचान है.अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है.आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में बड़े काम हुए हैं.इसलिए एनडीए अपने 400 सीट के लक्ष्य को प्राप्त करेगा.
कोडरमा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपना नामांकन का परिचय भारत इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित थे.उन्होंने कहा कि देश में विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत का सेहरा पहने के लिए कोडरमा लोकसभा सीट के मतदाता मन बन चुके हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: