PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: जुलाई में 1.20 लाख वाहनों के कटे चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया

@karishma

@karishma

Aug 01, 2026 · 3:19 PM
Share:
रांची ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: जुलाई में 1.20 लाख वाहनों के कटे चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया
Advertisement

रांची शहर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जुलाई 2026 में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई। रांची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पूरे महीने में 1,20,197 वाहनों का चालान काटा गया, जिसकी कुल जुर्माना राशि करीब 7.80 करोड़ रुपये है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची के नेतृत्व में 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और टोटो की सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई। इसके तहत 56,032 वाहनों पर चालान किया गया। वहीं, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 51,055 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना इंश्योरेंस, सीट बेल्ट नहीं लगाने और ट्रिपल राइडिंग जैसे मामलों में भी बड़ी संख्या में चालान काटे गए।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 1,015 मामलों को अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया है। साथ ही कुछ गंभीर उल्लंघनों में ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और सड़क हादसों को कम किया जा सके।

Found this article helpful? Share it:

Share: