PostNxt - Breaking News
Advertisement

प्रदीप वर्मा का रांची में जोरदार स्वागत, हेमंत सरकार पर हमला

@karishma

@karishma

Aug 19, 2026 · 12:30 PM
Share:
प्रदीप वर्मा का रांची में जोरदार स्वागत, हेमंत सरकार पर हमला
Advertisement

 

भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा के रांची पहुंचने पर रांची एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने  उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा रांची महानगर की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदीप वर्मा का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारीकी ढेर सारी शुभकामनाएं भी  दीं।

रांची पहुंचने के बाद प्रदीप वर्मा ने नई जिम्मेदारी देने के लिए भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नविन पर  का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का प्यार, सहयोग और भरोसा ही  उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

युवाओं के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरा

प्रदीप वर्मा ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल के शासन में राज्य की जनता के बीच निराशा बढ़ी है। खासकर युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में नाकाम रही है।

उन्होंने नियुक्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। प्रदीप वर्मा ने कहा कि पिछले 23-24 दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और विधानसभा घेराव तक किया। इसके बाद सरकार को कुछ नियुक्तियों और परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा।

प्रदीप वर्मा ने मांग की कि जिन लोगों पर नियुक्तियों और परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप है, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार का असर सिर्फ एक परीक्षा तक नहीं रहता, बल्कि इसका नुकसान लंबे समय तक पूरे सिस्टम को उठाना पड़ता है।

भाजपा नेता ने कानून-व्यवस्था, रोजगार, औद्योगिकीकरण, स्थानीय नीति और नियोजन नीति को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सात साल के कार्यकाल में सरकार इन जरूरी मुद्दों का स्थायी समाधान नहीं कर पाई।

प्रदीप वर्मा ने दावा किया कि झारखंड की जनता के सामने अब भाजपा ही एक मजबूत विकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास, युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य देने का काम भाजपा ही कर सकती है।

Found this article helpful? Share it:

Share: