न्यूज डेस्क: यह दुःखद समाचार है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन हो गया है। वे 91 साल की थीं।अपने उत्तराखंड के पौड़ी जिला स्थित गांव में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी पौड़ी के पंचूर गांव में ही रह रही थीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पौड़ी के पंचूर गांव में ही रह रही थीं। 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया। सीएम योगी के परिवार में सात भाई बहन हैं। सीएम योगी चार भाइयों और तीन बहनों में से दूसरे नंबर के हैं। योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है। उनके निधन से शोक की लहर देखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बात की है। उन्हें सांत्वना दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। माताजी के निधन पर शोक जताया। योगी आदित्यनाथ पौड़ी जिले के पंचूर गांव पहुंच गए हैं। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।
हम बता दें कि उनके पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। तब सीएम योगी पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाए थे। कोविड के चलते भी सीएम योगी ने आने में असमर्थता जताई थी।सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उत्तराखंड के पंचूर गांव जाकर अपनी मां से मिलते रहे हैं। फरवरी 2026 और मई 2022 में सीएम योगी ने गांव पहुंचकर अपनी मां से मुलाकात भी की। साथ ही उनका हालचाल जाना था। परिजनों के विशेष निमंत्रण पर सीएम योगी गांव पहुंचे थे, तब सीएम योगी ने अपनी मां से मुलाकात की थी, जिसकी फोटो भी काफी वायरल हुई थी।
योगी आदित्यनाथ जब भी हाल के वर्षों में अपनी माता से मिले तो उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिला। उनकी मां ने कहा था कि जनता की सेवा करना बड़ा धर्म है। उन्होंने अपने पुत्र को हमेशा प्रेरित किया।मां को आज दिवंगत देख उनकी आंखें भर आईं।मौन रहकर भी वे संवाद करते हुए प्रतीत हुए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में निर्णय के प्रति दृढ़ता और समर्पण उनकी माता का आशीर्वाद माना जाता है।

