PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, जानिए क्या हुआ

postnext

postnext

Jan 16, 2025 · 6:35 PM
Share:
कड़िया मुंडा को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली, जानिए क्या हुआ
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को दिल्ली ले जाया गया है. बेहतर इलाज क लिए उन्हें दिल्ली शिफ्ट किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एयर एंबुलेंस से भेजने का इंतजाम किया. तबीयत खराब होने के कारण कड़िया मुंडा को रांची के मेडिका में भर्ती कराया गया था.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने रांची आकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. उसके बाद उन्होंने ही कहा था कि कड़िया मुंडा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट करना है. बुधवार को एयर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें दिल्ली नहीं ले जाया जा सका.

आज गुरुवार को उन्हें एयर एंबुलेंस से भेजा गया. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने कहा कि कड़िया मुंडा हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक हैं. उनके स्वास्थ्य की चिंता सभी को है.

Found this article helpful? Share it:

Share: