PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

सतत शहरी विकास के लिए आधारभूत संरचना का चिह्निनतीकरण करें, मुख्यमंत्री का निर्देश

postnext

postnext

Oct 09, 2025 · 12:16 AM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्थायी शहरी विकास की पहल

सड़क सहित सभी नगरीय आधारभूत संरचना का चिन्हीतिकरण होगा

सतत शहरी विकास के तहत भविष्य की आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी

संभावनाओं की तलाश के लिए के प्रधान सचिव के निर्देश पर आठ टीमों का गठन

रांची : मुख्यममंत्री  हेमंत सोरेन के राज्य को सतत शहरी विकास के पथ पर ले जाने के सोंच को मूर्त रूप देने की पहल नगर विकास विभाग ने शुरू कर दी है। नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने भी राज्य के शहरों को आधुनिक बना कर आम लोगो को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इच्छा जाहिर की है कि उन्नत शहरी विकास एवं नगरीय आधारभूत संरचना के क्षेत्र में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो। मुख्यमंत्री की परिकल्पना के आधार पर नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग के प्रधान साचिव सुनील कुमार को इस प्रस्ताव पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस पर प्रधान सचिव ने पथ निर्माण , जुडको और नगर विकास विभाग के विषेषज्ञ अभियंताओं को मिलाकर आठ टीम का गठन किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि राज्य में सतत शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना के विकास की मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इसके तहत आठ टीमों का गठन कर दिया गया है। यह टीम राज्य के शहरों का अलग अलग दौरा करेगी। गठित टीम सड़क सहित वर्तमान में उपलब्ध शहरी आधारभूत संरचना का चिन्हीतिकरण कर उसी के अनुरूप भविष्य के लिए सतत एवं स्थायी शहरी विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं की संभावनाओं की तलाश करेंगी। उन्होंने कहा है कि टीम में वरीय एवं विशेषज्ञ अभियंताओं को शामिल किया गया है।

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि यह विशेषज्ञ दल राज्य के निकायों का स्थल निरीक्षण कर शहरी विकास के लिए आधारभूत संरचना के लिए योजनाएं बनायेगी। टीम को शहर के समग्र विकास एवं आधुनिकीकरण की संभावनाओं का चिन्हितीकरण करना है। इसके तहत वर्तमान में उपलब्ध सड़कें और भविष्य की नये सड़कों की आवश्यकता से संबंधित प्रस्ताव तैयार करना है। टीम शहर के सौंदर्यीकरण एवं सुगम यातायात के लिए वर्तमान चौक चैराहों एवं गोलंबर के विकास से संबंधित रिपोर्ट बनायेगी। इसके अलावा टीम को निकायों में शहरी आधारभूत संरचना के विकास से संबद्ध एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर , रोड ओवरब्रिज, रोड अंडर ब्रिज, सड़क सुदृीढीकरण , फुटपाथ एवं पाथ वे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने की जवाबदेही दी गयी है। आकर्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सड़क के किनारे हरियाली के विकास का खाका भी तैयार करना है।

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि किसी शहर के विकास का पैमाना उसकी आधारभूत संरचना होती है । इसलिए निकायों को अग्रणी बनाने , शहरियों को सुविधा प्रदान करने और गतिशील यातायात के लिए बाईपास तथा रिंग रोड के निर्माण से संबंधित टीम को खाका बनाना है। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण के लिए अतिरिक्त आधरभूत संरचना के विकास की भी संभवना तलाशने का निर्देश दिया गया है। टीम भविष्य के लिए शहरी उन्नयन एवं विकास का भी प्रस्ताव तैयार करेगी।

Found this article helpful? Share it:

Share: