PostNxt - Breaking News
Advertisement

राज्यपाल ने उत्साह से हर घर तिरंगा अभियान में लिया हिस्सा, जानिए

postnxt

postnxt

Aug 14, 2023 · 2:40 PM
Share:
राज्यपाल ने उत्साह से हर घर तिरंगा अभियान में लिया हिस्सा, जानिए
Advertisement

रांची – झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज राज भवन के मुख्य द्वार पर राँची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की इस प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया.

देश भक्ति का रंग दिखा राज भवन के द्वार पर

राज भवन के मुख्य द्वार पर एक अलग ही उत्साह भरा रंग देखने को मिला. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केन्द्र के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है,क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है. उन्होंने कहा, ‘भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा.’ यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा.यह भी कहा कि हमारे देश से ही हमारी पहचान है.आज हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है.राज्यपाल ने यह भी कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय का योगदान अतुलनीय रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: