PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड में भाजपा ने शुरू किया स्वदेशी अभियान, जानिए क्या है

postnxt

postnxt

Oct 11, 2025 · 10:35 PM
Share:
झारखंड में भाजपा ने शुरू किया स्वदेशी अभियान, जानिए क्या है
Advertisement

रांची : झारखंड में भाजपा ने स्वदेशी अभियान शुरू किया है। प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसका शुभारंभ किया।इस मौके पर स्टीकर, पैम्फलेट जारी किए गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पाद को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज रक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय निर्यात बढ़ा है।आज देश में मोबाइल फोन 99 प्रतिशत बन रहा है। इसलिए झारखंड समेत पूरे देश के लोगों को अपने देश में बने उत्पाद को अपनाना चाहिए।इस मौके पर इस अभियान के संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे।

Found this article helpful? Share it:

Share: