PostNxt - Breaking News
Advertisement

ड्राइवर बेहोश हो गया, स्कूल बस रौंदते हुए जा टकराई

postnxt

postnxt

Nov 27, 2025 · 4:41 PM
Share:
Advertisement

रांचीः यह महत्वपूर्ण समाचार है।शहर के रातू रोड इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। स्कूल बस चलाते समय बस का ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और एक पोल से जा टकराई। इस हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, गनीमत रही कि स्कूली बच्चों और सड़क पर चल रहे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जानिए पूरा मामला

रांची जिले के रातू रोड इलाके में एक स्कूली बस की चपेट में आने से कई दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक एक तरफ तेजी के साथ मुड़ने लगा इससे पहले की लोग कुछ समझ पाए कई दो पहिया वाहन बस की चपेट में आ गए।गनीमत रही है कि बस एक पोल के पास जाकर टकरा गई जिसकी वजह से वह रुक गई।जिस समय हादसा हुआ बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे।

बताया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर बस चलाते वक्त ही अचानक बेहोश हो गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बेहोशी की हालात में ही ड्राइवर को स्थानीय लोगों के द्वारा बस से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: