PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU में योग विज्ञान विभाग में मेडल व प्रमाण पत्र वितरण

postnxt

postnxt

May 01, 2025 · 7:58 PM
Share:
SBU में योग विज्ञान विभाग में मेडल व प्रमाण पत्र वितरण
Advertisement

रांची : प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में योग विज्ञान एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम “मिलन आशीर्वाद” का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सी. जगनाथन के अलावा महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलसचिव प्रो. एस. बी. दंडीन, नर्सिंग विभाग की प्राचार्या डॉ. सुभानी बाड़ा, डीन प्रो. नीलिमा पाठक, डॉ राधा माधव झा, प्रवीण कुमार, आशुतोष द्विवेदी, योग विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना मौर्या, डॉ विश्वजीत वर्मा, श्रीमती अंजना कुमारी सिंह, डॉ. सपना कुमारी, पंकज केसरी एवं अन्यान्य शिक्षकगण सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम में राउरकेला ओडिशा में हाल में हुई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रदर्शन एवं उनकी उपलब्धियों पर अंजना कुमारी सिंह द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जे.पी. अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, राउरकेला द्वारा आयोजित प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के पंकज कुमार महतो एवं रूपा कुमारी ने सिल्वर एवं कांस्य पदक प्राप्त किया था।

प्रतियोगिता के आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में पंकज कुमार महतो, बी.एस. सी. योगिक साइंस ने सिल्वर पदक, 18-28 उम्र की महिला ट्रेडिशनल वर्ग में रूपा कुमारी, एम.एस.सी. योगिक साइंस ने कांस्य पदक एवं पुरुष वर्ग में पंकज कुमार महतो, बी.एस. सी. योगिक साइंस ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रमुख जज एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर की भूमिका में अंजना कुमारी सिंह एवं पंकज केशरी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना मौर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विश्वजीत वर्मा द्वारा किया गया।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं  राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: