PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी और SBU में करार। स्टूडेंट्स को होगा बड़ा लाभ

postnext

postnext

Jan 12, 2026 · 12:07 AM
Share:
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी और SBU में करार। स्टूडेंट्स को होगा बड़ा लाभ
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची : यह महत्वपूर्ण समाचार है।नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के बीच अकादमिक करार किया गया है। इस आशय से संबंधित सहमति पत्र पर एसबीयू की ओर से कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और एनआईईएलआईटी की ओर से संस्थान के कार्यकारी निदेशक (पटना एवं रांची ) प्रो नितिन कुमार पुरी ने हस्ताक्षर किया।

एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता, नये रिसर्च और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में काम किया जायेगा।

यह एमओयू छात्रों एवं शिक्षकों के अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, उद्यमिता विकास एवं क्षमता निर्माण जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। प्रो. सी. जगनाथन ने उम्मीद जताई कि इस भागीदारी से दोनों विश्वविद्यालयों को निकट भविष्य में परस्पर विकास के अलावा शोधपरक जानकारियां एवं नवीनतम उपलब्धियां हासिल हो सकेंगी।

एसबीयू के  प्रतिकुलाधिपति  बी. के. दलान,  महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस एमओयू पर हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: