PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

AI पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन

postnext

postnext

Apr 18, 2026 · 1:58 AM
Share:
AI पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

SBU में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

 

रांची : यह एक महत्वपूर्ण समाचार है।सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘एआई रिवॉल्यूशन एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ बिजनेस, मैनेजमेंट एंड फाइनेंस इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ आईकॉन- सीएम 2026’ का आज समापन हुआ। इस अवसर पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ट्रैक के माध्यम से देश-विदेश के अकादमिक और औद्योगिक जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने सम्मेलन में एआई और उससे जुड़े विभिन्न आयामों, इसकी उपयोगिता और भविष्य पर अपना विचार प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एवं फैकल्टी ऑफ़ बिजनेस मैनेजमेंट द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में तकरीबन चार सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनिल कुमार सिन्हा, एचआर हेड, जयश्री टी, कोलकाता ने कहा कि तकनीक कभी भी रोजगार छीनने का कारण नहीं रही है, बल्कि इसने हमेशा नए अवसरों का सृजन किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता अपस्किलिंग है, जिससे कार्यबल बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सके।

वहीं, डॉ. धनपत राम अग्रवाल, सीनियर पार्टनर, अग्रवाल माहेश्वरी एंड कंपनी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कोलकाता ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित देशों के पास भले ही उन्नत तकनीकी ढांचा हो, लेकिन भारत के पास विश्व का सबसे समृद्ध मस्तिष्क है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम अपने मानव संसाधन की क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं कर पाए, तो हम विकासशील देशों की श्रेणी में ही बने रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप कुमार कार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, आरडीसीआईएस-सेल, रांची ने कहा कि नवाचार ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने चीन के इस्पात क्षेत्र में हुई तेज प्रगति का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां अनुसंधान एवं विकास में भारी निवेश किया जा रहा है, जबकि भारत इस क्षेत्र में अपेक्षाकृत पीछे है। उन्होंने डाटा के समुचित विश्लेषण पर जोर दिया।

सम्मेलन के अंतिम दिन एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो सी जगनाथन, रजिस्ट्रार प्रो श्रीधर डांडिन, प्रो. संदीप कुमार, डॉ. अतुल कर्ण एवं विवि के शिक्षकगण एवं शिक्षाकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन की समाप्ति पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

#SBU #AI

Found this article helpful? Share it:

Share: