PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

सरला बिरला विश्वविद्यालय में AI पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

postnext

postnext

Apr 17, 2026 · 9:04 AM
Share:
सरला बिरला विश्वविद्यालय में AI पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

ऑटोमेशन से संभावनाओं के नए द्वार खुले — राहुल पुरवार

 

सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत, बोले मुख्य अतिथि

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘एआई रिवॉल्यूशन एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ बिजनेस, मैनेजमेंट एंड फाइनेंस इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘ आईकॉन- सीएम 2026’ की आज शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव राहुल पुरवार ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में नीति, शिक्षा और नवाचार के तालमेल पर खास तौर पर चर्चा की। उन्होंने इसके महत्व के विषय पर भी अपना विचार प्रस्तुत किया। ऑटोमेशन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भले ही इससे कई पारंपरिक नौकरियों पर खतरा हो, लेकिन समय के साथ इससे कौशल उन्नयन एवं नए अवसरों के कई द्वार खुले हैं। इससे नवीन कार्यबलों का निर्माण भी हुआ है।

सम्मेलन में एआई के विभिन्न आयामों और वर्तमान समय में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर विशिष्ट अतिथि आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक  प्रेम रंजन प्रसाद, सीसीएल के निदेशक (एआर) ल एच. एन. मिश्रा एवं आईआईआईटी रांची के प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने भी चर्चा की। एसबीयू के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति विवि की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एआई क्रांति को अपनाते हुए इसके सकारात्मक परिणामों को उत्साहजनक बताया। महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से बौद्धिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और भावी नेतृत्व को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मशीन युग की ओर बढ़ रहे दौर में विवेक और ज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड फैकल्टी ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से शिक्षा और औद्योगिक जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों के अलावा तकरीबन चार सौ से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान न्यूट्रीडर डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड, दुबई के वाइस प्रेसिडेंट डॉ.आरिफ हबीब और सरला बिरला विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के डीन प्रो. संदीप कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘एआई आईफ़ी योरसेल्फ’ का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में कीनोट सेशन के अलावा पहले दिन दो और सत्रों का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में स्वागत भाषण प्रो. संदीप कुमार और धन्यवाद भाषण डॉ अतुल कर्ण ने दिया। सम्मेलन के प्रथम दिन की समाप्ति पर सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए, जिसमें लाइव बैंड की धूम रही।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

#SBU #AI

Found this article helpful? Share it:

Share: