PostNxt - Breaking News
Advertisement

Sarla Birla Public School के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंग जमाया

postnxt

postnxt

Jan 25, 2024 · 7:25 PM
Share:
Advertisement

रांची – रांची जिले के महिलौंग में स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए.स्कूल के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में वह रंग जमाया के लोग मंत्रमुग्ध हो गए.उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ बाबूलाल मरांडी ने भी की.
सरदार उधम सिंह के विषय में जो प्रस्तुति की गई वह काफी रोचक और शानदार थी.सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल परमजीत कौर ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह ने जिस प्रकार से 20 साल तक अपने जिगर में अंग्रेजों के कुकृत्य का गुस्सा जीया, उसे बहुत कम लोग जानते हैं.प्रिंसिपल ने कहा कि इस विषय को लेकर पूरा स्क्रिप्ट और साज सज्जा वेशभूषा स्कूल में ही तैयार की गई.
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के इस वार्षिकोत्सव में बृजेश भाजपा के महामंत्री और सरला बिरला ग्रुप के सीईओ डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि इस स्कूल में बच्चों को शिक्षा के वैसे संस्कार दिए जाते हैं जो राष्ट्र निर्माण में आगे सहायक होंगे उत्तम शिक्षा के अलावा यहां पर विभिन्न तरह के एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी बच्चों को हुनरमंद बनाया जाता है.

Found this article helpful? Share it:

Share: