PostNxt - Breaking News
Advertisement

जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, लोगों में देखा जा रहा गुस्सा

postnxt

postnxt

Aug 28, 2023 · 7:51 PM
Share:
जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, लोगों में देखा जा रहा गुस्सा
Advertisement

राजधानी के रातू थाना क्षेत्र के कृषक उच्च विद्यालय की छात्रा साक्षी कुमारी छह दिन बाद जीवन की जंग हार गई.पिछले 23 अगस्त को उसे कटहल मोड़ के रिंची अस्पताल में जहर पीने के बाद भर्ती कराया गया था.वहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार उसकी मौत हो गई.

उल्लेखनीय है कि छात्रा साक्षी ने 23 अगस्त की सुबह अपने घर में आत्महत्या के उद्देश्य से जहर पी ली थी.परिजनों ने उसके जहर पीने का कारण कृषक उच्च विद्यालय के चार शिक्षकों के ऊपर लगाया है.साक्षी के अभिभावकों के अनुसार विद्यालय की तीन बच्चियों के साथ चारों शिक्षकों ने मारपीट की थी. इससे वह अपमानित महसूस कर रही थी.इसी अपमान की वजह से साक्षी जहर पी ली थी.मामले को लेकर रातू थाना में शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.इससे‌ ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: