PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

SBU में खुला ड्रोन और रोबोटिक्स लैब, अब छात्रों को नहीं जाना होगा राज्य से बाहर

postnext

postnext

Apr 15, 2025 · 1:23 PM
Share:
SBU में खुला ड्रोन और रोबोटिक्स लैब, अब छात्रों को नहीं जाना होगा राज्य से बाहर
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची, 15 अप्रैल: अब झारखंड के छात्र-छात्राओं को ड्रोन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित शोध कार्यों के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU), महिलौंग में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ड्रोन और रोबोटिक्स रिसर्च लैब का आज विधिवत उद्घाटन हुआ।

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने फीता काटकर इस विशेष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति जयश्री मोहता के प्रमुख सलाहकार डॉ. अजीत रानाडे, विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस.के. दंडीन, डीन डॉ. पंकज गोस्वामी समेत कई शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस प्रयोगशाला की रूपरेखा “ड्रोन मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध मिलिंद राज ने तैयार की है। यह लैब न केवल छात्रों को तकनीकी कौशल प्रदान करेगी, बल्कि झारखंड को रोबोटिक्स और AI के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

लैब उद्घाटन के दौरान एक अत्याधुनिक ड्रोन मॉडल का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे सभी उपस्थितों ने सराहा। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह लैब युवाओं के नवाचार और शोध के नए द्वार खोलेगी।

Found this article helpful? Share it:

Share: