PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची के सिल्ली प्रखंड के पिस्का गांव में राहत और बचाव कार्य जारी, मलबा हटाने का काम जारी

postnxt

postnxt

Aug 18, 2023 · 10:22 AM
Share:
रांची के सिल्ली प्रखंड के पिस्का गांव में राहत और बचाव कार्य जारी, मलबा हटाने का काम जारी
Advertisement

रांची – गुरुवार दोपहर बाद सिल्ली प्रखंड के पिस्का गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. एक बैल कुएं में गिर गया जिसे बचाने के लिए स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो कुआं ही धंस गया.कुआं पुराना था.धंस जाने की वजह से कई लोग उसमें दब गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 7 लोग मलबे के अंदर दब गए. किसी तरह से एक व्यक्ति को बचाया जा सका .दो लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे के अंदर चार लोग दबे हुए हैं.

एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर गुरुवार की रात पहुंची उसके बाद सही तरीके से राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाया.प्रखंड प्रशासन उससे पहले वहां पहुंचकर हिंडालको की मशीन के माध्यम से मलबा हटाने का काम शुरू कर चुका था. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुख जताया है.मृतक के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई है. स्थानीय प्रशासन को उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है.
सांसद और विधायक भी घटनास्थल पहुंचे. सिल्ली में हुए ही इस हादसे की सूचना पाकर स्थानीय विधायक आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो गुरुवार की देर रात घटनास्थल पर पहुंचे.

 

Found this article helpful? Share it:

Share: