न्यूज डेस्क : रांची प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न हो गया। रिजल्ट भी आ गया। शंभू नाथ चौधरी अध्यक्ष पद पर जीत गए। उन्होंने संजय रंजन को हराया। सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर बिपिन उपाध्याय को जीत मिली। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य जीते। कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर सिंह लगातार दूसरी बार जीते हैं।
रांची प्रेस क्लब के चुनाव में जबर्दस्त वोटिंग हुई। 843 में से 781 वोट पड़े। पत्रकारों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। देर रात रिजल्ट आया। संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य जीते।कार्यकारिणी में प्रतिमा कुमारी सबसे अधिक वोट लाई। विजय गोप, अशोक गोप, शहरोज, संजय कुमार सुमन, चंदन वर्मा , निर्भय कुमार, अमित कुमार, राजन बॉबी और संतोष कुमार सिन्हा जीते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन को मात्र 54 वोट मिले। निवर्तमान सचिव अमरकांत को सचिव पद के 254 वोट मिले।
रांची प्रेस क्लब चुनाव का रिजल्ट, नई टीम के बारे में जानिए
postnext
Dec 13, 2025 · 11:32 PM

Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
