PostNxt - Breaking News
Advertisement

सिरमटोली सरना धर्म स्थल के अतिक्रमण के खिलाफ बंद का व्यापक असर

postnxt

postnxt

Mar 22, 2025 · 4:01 PM
Share:
सिरमटोली सरना धर्म स्थल के अतिक्रमण के खिलाफ बंद का व्यापक असर
Advertisement

रांची : सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर आदिवासी समाज आंदोलन चल रहा है उसी कड़ी में आज शनिवार को रांची बैंड का आह्वान किया गया बड़ी संख्या में सुबह से ही अलग-अलग स्थान पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया.

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. लेकिन जरूरी कार्य से जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. सरना स्थल की जमीन को फ्लाईओवर रैंप निर्माण में अधिग्रहित करने के खिलाफ आदिवासी संगठन है. सिरम टोली सरना धर्म स्थल बहुत ही स्थल माना जाता है. रैंप निर्माण की वजह से इसकी थोड़ी जमीन अधिग्रहित हुई है. आदिवासी संगठन के लोगों का कहना है कि सरना स्थल की जमीन कम हो गई है. सरहुल जैसे पर्व में यहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं. नाचते झूमते हैं. निर्माण कार्य की वजह से इसमें जमीन घट गई है.

Found this article helpful? Share it:

Share: