PostNxt - Breaking News
Advertisement

आलाकमान के दिशा निर्देश के बाद फरियादियों की समस्या सुने मंत्री रामेश्वर उरांव

postnxt

postnxt

Sep 05, 2023 · 8:04 AM
Share:
आलाकमान के दिशा निर्देश के बाद फरियादियों की समस्या सुने मंत्री रामेश्वर उरांव
Advertisement

रांची:झारखंड कांग्रेस के मंत्रियों को आलाकमान की ओर से जनसुनवाई करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे,आलाकमान के दिशा निर्देश के बाद कांग्रेस कार्यालय में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने जनसुनवाई की. जिसमें वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने फरियादियों की समस्या सुनकर त्वरित कार्रवाई करने को लेकर कदम बढ़ाया दरअसल वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से मिलने के लिए आज वह लोग पहुंचे थे जो कहीं ना कहीं पुलिस के कामकाज और उनकी भूमिका से परेशान है.अलग-अलग लोग अपनी समस्या लेकर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पास पहुंचे.

कौन कौन फरियादी पहुंचे अपनी समस्या सुनाने

मंत्रियों को आलाकमान की ओर से दिशा निर्देश दिए गए हैं कि सभी फरियादियों की समस्या सुन उसका त्वरित समाधान निकाले आज जनसुनवाई को लेकर कई लोग अपनी समस्या लेकर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पास पहुंचे थे वहीं दिव्यांग बेटी के वृद्ध पिता रोजगार की मांग को लेकर जनसुनवाई में फरियाद लगाई और अपनी समस्या को मंत्री के समक्ष रखा, वहीं चान्हो सीओ की गड़बड़ी से पीएम किसान सम्मान योजना से वंचित कर दिए गए. एक कैंसर रोगी किसान भी अपनी फरियाद लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. रामगढ़ में एक निजी कंपनी द्वारा रैयत की जमीन लेकर उसे नौकरी देने से इनकार करने की शिकायत भी मंत्री तक पहुंची. धनबाद कांग्रेस के कार्यकर्ता बाघमारा थाना प्रभारी के आतंक की शिकायत करने वित्त मंत्री के पास पहुंचे.वहीं दिव्यांग बेटी के वृद्ध पिता रोजगार की मांग को लेकर जनसुनवाई में फरियाद लगाई.एक कैंसर रोगी किसान भी अपनी फरियाद लेकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, रामगढ़ में एक निजी कंपनी की ओर से रैयत की जमीन लेकर उसे नौकरी देने से इनकार करने की शिकायत भी मंत्री तक पहुंची. वही धनबाद जिले से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे दरअसल थाना प्रभारी के आतंक की शिकायत करने वित्त मंत्री के पास पहुंचे थे.

Found this article helpful? Share it:

Share: