PostNxt - Breaking News
Advertisement

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

postnxt

postnxt

Feb 01, 2026 · 7:22 PM
Share:
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
Advertisement

 

न्यूज डेस्क : झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और झारखंड भाजपा के महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026–27 का ऐतिहासिक केंद्रीय बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब है। यह बजट विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि यह बजट युवा, किसान, श्रमिक, महिला एवं उद्यमियों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दूरगामी, समावेशी और विकासोन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण विकास से लेकर नवाचार, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं उत्पादन को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान इस बजट को सही मायनों में “जन-जन का बजट” बनाते हैं। स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और आर्थिक सुदृढ़ता पर दिया गया जोर भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आगे कहा कि मोदी सरकार का यह बजट आर्थिक अनुशासन के साथ सामाजिक न्याय और जनकल्याण का संतुलित उदाहरण है, जो आने वाले वर्षों में भारत के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेगा।

अंत में उन्होंने इस जनकल्याणकारी एवं दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के  प्रति हृदय से आभार जताया।

#CentralBudget #BJP #PradipVarmaonBudget

Found this article helpful? Share it:

Share: