PostNxt - Breaking News
Advertisement

डुमरी उपचुनाव को लेकर सियासत तेज, डुमरी की जनता ने बदला मूड

postnxt

postnxt

Sep 01, 2023 · 9:02 PM
Share:
डुमरी उपचुनाव को लेकर सियासत तेज, डुमरी की जनता ने बदला मूड
Advertisement

रांची – डुमरी में उपचुनाव को लेकर राज्य की सियासत तेज हो गई है.बता दें कि डुमरी उपचुनाव को लेकर लगातार यूपीए और एनडीए की ओर से सभाएं की जा रही हैं.इस सभा में सभी नेता अपने मुद्दे जनता के समक्ष रख रहे हैं. पिछले दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब डुमरी पहुंचे थे, तब सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने बीजेपी और आजसू पर जमकर निशाना साधा था.

मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह लोग सिर्फ वादे करेंगे लेकिन वादे पूरा नहीं करेंगे, झारखंड को कैसे लूटना है यह लोग सिर्फ यही जानते हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि ये लोग आप लोगों को लिफाफा दे रहे हैं तो आप लोग उस लिफाफा को अपने पास रख लीजिए लेकिन वोट बेबी देवी को ही दीजिएगा. वहीं दूसरी ओर आजसू सुप्रीमो और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सभा में जनता को बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सिर्फ लूटने का काम किया. विकास का कार्य कहीं नहीं दिख रहा है. हम लोग जीतेंगे तो विकास का कार्य करेंगे. बात सिर्फ यहां खत्म नहीं हुई,आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला सिर्फ यहां खत्म नहीं हुआ, डुमरी में एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी जब सभा को संबोधित कर रहे थे तब उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर हमलावर हुए.ओवैसी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने कभी अल्पसंख्यकों के बारे में नहीं सोचा यह लोग सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं. मॉब लिंचिंग की घटना राज्य में घटती है और राज्य के मुखिया मौन रहते हैं.लेकिन डुमरी उपचुनाव से पहले एआईएमआईएम उम्मीदवार पर ‘पाकिस्तान समर्थक’ नारेबाजी को लेकर मामला दर्ज किया गया है. इस रैली में ओवैसी भी मौजूद थे. वीडियो पड़ताल करने वाले टीम ने भाषण के दौरान रिकार्ड किये गये वीडियो को देखने पर यह पाया गया कि यह अपराध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है.बता दें कि डुमरी में जनता का मिजाज थोड़ा डगमगाया हुआ है. अब डुमरी की जनता मिला-जुला जवाब देती हुई नजर आ रही हैं .डुमरी की जनता का कहना है कि जो विकास का कार्य करेंगे अब वही यहां राज करेंगे. गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कई कार्य किए थे और डुमरी की जनता का कहना था कि डुमरी में सिर्फ मंत्री की पत्नी यानी बेबी देवी ही जीत कर आएंगी, लेकिन जैसे-जैसे अलग-अलग पार्टियों का कैंपेन शुरू हुआ है वैसे-वैसे डुमरी की जनता का मन बदलता जा रहा है. अब 8 सितंबर को जब मतों की गिनती होगी तब सभी चीज लोगों के सामने आ जाएंगी .लेकिन इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत इस उपचुनाव में झोंक रहे हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: