PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

PM मोदी की विकसित भारत की यात्रा में झारखंड भी शामिल, बाबूलाल मरांडी का बयान

postnext

postnext

Jul 27, 2025 · 9:35 PM
Share:
PM मोदी की विकसित भारत की यात्रा में झारखंड भी शामिल, बाबूलाल मरांडी का बयान
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

पीएम नरेंद्र मोदी की विकसित भारत यात्रा में झारखण्ड पीछे नहीं…..बाबूलाल मरांडी*

*विज्ञान और विरासत के आधार पर बनेगा विकसित भारत…कर्मवीर सिंह*

रांची: झारखंड भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज आम जनता के साथ बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 124 वें संस्करण को सुना।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिलांतर्गत चंदौरी मंडल में बूथ संख्या 116 पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने सरिया मंडल के बूथ संख्या 111/112 पर ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची महानगर के सुखदेव नगर मंडल स्थित बूथ संख्या 114 पर कार्यक्रम को सुना।

कर्सिंमवीर सिंह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,कोषाध्यक्ष दीपक बंका आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक प्रेरक कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की प्रगति,प्रकृति,संस्कृति ,युवाओं के प्रयास,महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय अपने संबोधन में शामिल किए जाते हैं,जो नई पीढ़ी को नई दिशा देता हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनके कुशल नेतृत्व में भारत विकसित भारत की यात्रा पर निकल पड़ा है जिसमें झारखंड राज्य भी प्रमुखता से शामिल है।

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा भारत का जन मन एक महीने तक प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करता है। यह कार्यक्रम भारत की विकास यात्रा का एक संक्षिप्त दस्तावेज होता है।प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा विज्ञान और विरासत के साथ आगे बढ़ रही है।

भारत के प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समावेश से आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का सपना नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में पूरा होगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग स्थान पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम को सुना।

Found this article helpful? Share it:

Share: