PostNxt - Breaking News
Advertisement

PM मोदी झारखंड को देने आए ढेर सारा तोहफा जानिए

postnxt

postnxt

Sep 15, 2024 · 9:10 AM
Share:
Advertisement

 

जमशेदपुर- प्रधानमंत्री का 15 सितंबर को लोक नगरी जमशेदपुर में खास कार्यक्रम बनाया गया है.जमशेदपुर में प्रधानमंत्री देश के लिए 21000 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं.


इसके अतिरिक्त दो वंदे भारत झारखंड के लिए और देश के लिए 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए बनी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण करेंगे.इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के 46000 लाभार्थियों को घरों की चाबी भी सौंपी जाएगी.यानी उनके गृह प्रवेश कराया जाएगा.जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2 करोड़ नए घरों के आवंटन का शुभारंभ करेंगे.पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने यह घोषणा की थी कि देश में 3 करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे.आज के इस कार्यक्रम में झारखंड के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 113000 इकाई निश्चित है.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोपाल मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करेंगे.कोल्हान क्षेत्र में भाजपा के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण हो सकता है.भारतीय जनता पार्टी 2019 के विधानसभा चुनाव में कोल्हान क्षेत्र में साफ हो गई थी इस बार पार्टी में आए नए-नए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सहयोग से वहां पर बीजेपी को अच्छी जीत दिलाने का प्रयास होगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: