PostNxt - Breaking News
Advertisement

PM मोदी झारखंड को देंगे सौगात, जानिए

postnxt

postnxt

Nov 14, 2023 · 10:25 AM
Share:
Advertisement

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आ रहे हैं रांची, हजारों करोड रुपए की योजनाओं की देंगे सौगात*

रांची- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दो दीप से दौरे पर आज यानी मंगलवार को रांची आ रहे हैं आज रात्रि 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे.एयरपोर्ट से राजभवन जाने के क्रम में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूलों से जगह-जगह पर स्वागत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत 10 स्थान पर करने का निर्णय लिया गया है. केंद्र की मोदी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर रखा है.

* पीएम मोदी बुधवार यानी 15 नवंबर को देंगे सौगात*

15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी जिले के उलिहातू जाएंगे और भगवान बिरसा मुंडा को जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. खूंटी में आयोजित जनसभा को भी प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 15वीं किस्त के रूप में देश के किसानों को झारखंड की धरती से 18000 करोड रुपए समेकित किस्त जारी करेंगे.
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7200 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास पूरे देश को समर्पित करेंगे. वैसे तो यह सरकारी कार्यक्रम है लेकिन भाजपा ने अपने नेता यानी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की बड़ी तैयारी की है. रांची महानगर इकाई के नेता और कार्यकर्ता राजधानी के 10 स्थान पर उनका फूलों से स्वागत करेंगे. पीएम मोदी के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस यानी 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा को लॉन्च करेंगे. खूंटी शहर में आयोजित होने वाली जनसभा में हजारों लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. उससे पहले वह एक प्रदर्शनी को भी देखेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग राज्य झारखंड का निर्माण किया है.यहां के आदिवासी और मूलवासी के प्रति भाजपा का हमेशा से लगाव रहा है. झारखंड को संवारने का भी काम भाजपा ही करती रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: