PostNxt - Breaking News
Advertisement

PM मोदी का नया प्रोग्राम जानिए क्या कुछ नया है

postnxt

postnxt

Nov 13, 2023 · 10:56 AM
Share:
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 के बजाय 14 को आएंगे रांची,रांची में रोड शो,जानिए नये स्तर से कार्यक्रम

रांची:PM नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर खूंटी जिले के उलिहातू जाएंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव आया है अब 14 तारीख को ही रांची पहुंच जाएंगे रविवार या नहीं दीपावली के दिन प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी संबंधित वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी. प्रधानमंत्री के एक दिन पहले आने के कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी रांची में तैयारी शुरू कर दी गई है.लेकिन इससे पहले रांची में रोड शो करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर की जगह अब 14 नवंबर की शाम को ही झारखंड आएंगे.14 तारीख को वह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे है.PM के कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद झारखंड पुलिस और तमाम विभाग रेस हो गया है.पूरे रूट को लेकर तैयारियां की जा रही है. सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे.चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर अहले सुबह से बैठक की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 3000 पुलिस जवानों को लगाया जाएगा.

PM मोदी 14 नवंबर को ही रांची पहुंचेंगे.इसके बाद 14 को रांची में रोड शो करेंगे.फिर 15 को उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल जाकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे,और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे.बाद में खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे.इसके साथ ही कई योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे. भाजपा की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी की बैठक बुलाई गई.

Found this article helpful? Share it:

Share: